सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 118 लोगों ने लिया लाभ
रुद्रपुर – सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 05 अक्टूबर को आयुष्मान आरोग्य मंदिर भुडाई में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में कुल 118 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया, जिसमें 53 पुरुष और 65 महिलाएं शामिल रहीं।
शिविर मे एनसीडी स्क्रीनिंग के अंतर्गत 48 पुरुष तथा 53 महिलाओं की उच्च रक्तचाप की गयी। मधुमेह की कुल 101लोगों की जांच की गयी। ब्रेस्ट कैंसर के अंतर्गत 19 महिलाओं की जाँच, 30 लाभर्थियों की ओरल कैंसर स्क्रीनिंग, 6 गर्भवती महिलाओं की ए एन सी जांच, राष्ट्रीय किशोर कार्यक्रम के अंतर्गत 10 किशोरियों को मेंस्ट्रुअल हाइजीन पर परामर्श दिया गया। पोषण एवं देखभाल पर 01 काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। टीबी कार्यक्रम के अंतर्गत 08 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस के गोस्वामी ने बताया कि सेवा सेतु अभियान के तहत जनपद के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आमजन को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविरों का आयोजन लगातार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *