कोतवाली कनखल
संविदा पर नियुक्त चालक ने अधिकारी को मारी गोली, कनखल पुलिस ने हिरासत में लिया
अधिकारी बाल-बाल बचे, गोली छूकर निकली; एम्स में चल रहा है उपचार
अधिकारी की टोका टाकी से था नाराज
घटना के बाद आरोपी ने साक्ष्य मिटाने के लिए कार्यालय में की साफ-सफाई, कपड़े बदलकर फरार होने की थी तैयारी
अधिकारी और चालक के बीच पिछले कई महीनों से चल रहा था विवाद
घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा एवं खोखा कारतूस बरामद
दिनांक 21.11.2026 को थाना कनखल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि विष्णु गार्डन क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने साथी को गोली मार दी है, जिसे उपचार हेतु बंगाली अस्पताल ले जाया गया है।
सूचना मिलते ही कनखल पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि संविदा पर नियुक्त चालक विनोद नेगी पुत्र भारत सिंह, निवासी ग्राम जयहरी, तहसील यमकेश्वर, जनपद पौड़ी गढ़वाल, हाल निवासी सर्वप्रिय विहार, कनखल, हरिद्वार ने अपने अधिकारी चन्द्रप्रकाश नौटियाल, निवासी विष्णु गार्डन, कनखल को गोली मार दी थी।
गोली अधिकारी को छूकर निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गए। घायल अधिकारी को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पुलिस के पहुंचने से पहले घटनास्थल को साफ करने का प्रयास किया। आरोपी फर्श पर पोछा लगाकर सफाई करने लगा तथा कपड़े बदलकर मौके से फरार होने की फिराक में था। हालांकि, कनखल पुलिस की तत्परता से आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2006 से उक्त कार्यालय में चालक के पद पर कार्यरत था। पिछले लगभग 4-5 महीनों से अधिकारी के साथ उसका विवाद चल रहा था। आरोपी के अनुसार, वह अधिकारी द्वारा कथित रूप से परेशान किए जाने से नाराज था इसी रंजिश के चलते उसने गोली चलाने की घटना को अंजाम दिया।
वादी श्री चन्द्रप्रकाश नौटियाल की तहरीर के आधार पर थाना कनखल में मु0अ0सं0 449/26, धारा 109(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक की जा रही है।
नाम पता आरोपित
विनोद नेगी पुत्र भारत सिंह, निवासी ग्राम जयहरी, पोस्ट ऑफिस भृगूखाल, तहसील यमकेश्वर, जनपद पौड़ी गढ़वाल, हाल निवासी सर्वप्रिय विहार, कनखल, हरिद्वार।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 449/26, धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट
बरामदगी
* घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर
* एक खोखा कारतूस।
पुलिस टीम
1. SHO देवेन्द्र सिंह रावत
2. SSI अनुज सिंह
3. उ0नि0 नवल किशोर गुप्ता
4. अ0उ0नि0 मुन्ना नेगी
5. हे0का0 जितेन्द्र कुमार
6. का0 संजू सैनी

