*विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग ने ली दो दिवसीय उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक*
– मंडालयुक्त, पुलिस रेंज प्रभारी सहित सभी डीएम,-पुलिस कप्तानों ने दिया विस्तृत प्रस्तुतीकरण
– केंद्र एवं राज्य सरकार की 20 से अधिक प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी रहे बैठक में मौजूद
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित उच्च स्तरीय दो दिवसीय समीक्षा बैठक का मंगलवार को समापन हो गया है। समीक्षा बैठक में दोनों मंडालयुक्त, पुलिस रेंज के प्रभारी, पुलिस स्टेट नोडल सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की 20 से अधिक प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने आयोग के प्रतिनिधिमंडल के सामने विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। 
देहरादून के राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित इस बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधिमंडल की ओर से वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त श्री मनीष गर्ग, महानिदेशक मीडिया श्री आशीष गोयल, महानिदेशक आईटी श्रीमती सीमा खन्ना, मुख्य निर्वाचन अधिकारी अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
समीक्षा बैठक के पहले दिन सभी जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारियों,उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, जिला ईवीएम नोडल अधिकारियों को आयोग की तरफ से विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 के दृष्टिगत इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की प्रथम स्तरीय जांच (ईवीएम-एफएलसी) कार्यशाला भी आयोजित की गई। इस दौरान अयोग की तरफ से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

मंगलवार को बैठक के दूसरे दिन सभी जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारियों ने जनपद की चुनाव तैयारियों के सम्बंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। जिलों के पुलिस अधिकारियों ने फोर्स डिप्लायमेंट प्लान सहित अपराध एवं कानून व्यवस्था सम्बंधी प्रस्तुतीकरण दिया।
भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने अब तक की तैयारियों के सम्बंध में संतोष प्रकट करते हुए सभी अधिकारियों को निर्धारित इलेक्शन प्लाॅनर के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अर्द्धसैनिक बल,आबकारी,जीएसटी,परिवहन,वन विभाग, एयपोर्ट अर्थारिटी ऑफ इंडिया,कस्टम सहित 21 एजेंसियों ने चुनाव तैयारियों के सम्बंध में प्रस्तुतीकरण दिया।
बैठक में प्रधान सचिव भारत निर्वाचन आयोग श्री एस.बी. जोशी, श्री बी.के. पाठक, कुमांऊ मंडलायुक्त श्री दीपक रावत, गढ़वाल मंडलायुक्त श्री आनंद स्वरुप, आईजी श्री निलेश आनंद भरणे, आईजी कुमांऊ रेंज श्रीमती नवेदिता कुकरेती, प्रभारी आईजी गढ़वाल रेंज श्रीमती विमि सचदेवा, स्टेट पुलिस नोडल आईजी श्री कृष्ण कुमार वीके, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोदंडे सहित सभी डीएम,एसएसपी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकरी श्री प्रकाश चंद्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तूदास उपस्थित रहे।

