हरिद्वार। डा0 नरेश चौधरी, विभागाध्यक्ष ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय/रेडक्रास सचिव को उत्कृष्ठ कार्यों के लिए केन्द्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भारत सरकार की तरफ से विशेष रूप से सम्मानित किया।
ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय शरीर रचना विभागाध्यक्ष/सचिव रेड क्रास डा0 नरेश चौधरी को केन्द्रीय उद्योग  एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने गत दिवस सी0सी0सी0आर0 सभागार में सम्पूर्ण कोरोना काल एवं वैक्सीनेशन में जनसमाज की उत्कृष्ठ एवं समर्पित सेवा के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया। केन्द्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जिलाधिकारी को निर्देशित भी किया कि डा0 नरेश चौधरी द्वारा किये गये उत्कृष्ठ एवं सराहनीय कार्यों का लेखा जोखा भारत सरकार को भेजा जाये। जिससे डा0 नरेश चौधरी को उच्च सम्मान से सम्मानित किया जा सके। और उनको दिये जाने वाले सम्मान से समाज में समर्पित सेवा करने वाले अन्य अधिकारियों एवं स्वयं सेवकों को उत्कृष्ठ कार्य करने की प्रेरणा भी मिले। केन्द्रीय उद्योग मंत्री ने कहा कि समय समय पर सराहनीय कार्य करने वालों को विभिन्न प्लेटफार्मों पर सम्मानित किया जाता रहना चाहिए। जिससे सम्मान पाले व्यक्ति को और अधिक कर्मठता एंव मेहनत से कार्य करने की उर्जा मिलती है। केन्द्रीय उद्योग मंत्री ने डा0 नरेश चौधरी से उनके संयोजन में किये गये कार्यों की विस्तृत जानकारी लेते हुए कहा कि वास्तव में डा0 नरेश चौधरी द्वारा अपने कार्यो के साथ साथ जनसमाज की उत्कृष्ठ उल्लेखनीय सेवा की गयी है। जिसके लिए वे सम्मान के सच्चे हकदार है।

सम्मान प्राप्त करने पर डा0 नरेश चौधरी ने उत्तराखण्ड सरकार भारत सरकार एवं सामाजिक संस्थाओं तथां अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि मुझे आप द्वारा दिये गये सम्मानों से जो शक्ति मिली है। मै सम्पूर्ण जीवन काल में अपने मूल दायित्वों के साथ साथ जनसमाज की सेवा रात दिन करूगां। और समाज के कठिन से कठिन कार्यों में भी अग्रणी एवं हमेशा तत्पर रहंुगा। प्रत्येक कार्य के लिए हमेश तत्पर किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ी जायेगी। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय,मुख्य विकास अधिकारी डा0 सौरभ गहरवार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 कुमार खगेन्द्र सिंह,, अपर जिलाधिकारी प्यारे लाल शाह,अपर जिलाधिकारी वित्त वीर सिंह बुदियाल नगर मजिस्ट्रेट अवधेश सिंह, एस0डी0एम, पूरन सिंह राणा आदि अधिकारियों के साथ साथ जनप्रतिनिधियों सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक, उत्तराखण्ड बीजेपी अध्यक्ष हरिद्वार नगर विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा,ज्वालापुर विधायक रवि कुमार रवि,ग्रामाीण क्षेत्रीय विधायक अनूपमा रावत ने भी डा0 नरेश चौधरी को भारत सरकार द्वारा सम्मानित किये जाने पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूकेपीएससी अपर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 29 नवंबर को जनपद में दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा, परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश आगामी 29 नवंबर, 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा (अपर पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में संबंधित अधिकारियों एवं आयोग के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टर अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने, परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने तथा परीक्षा के दौरान आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, परीक्षा के दौरान आवश्यक पुलिस बल की तैनाती तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही उड़नदस्तों को सक्रिय रखते हुए परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कड़ी नजर रखने को कहा। उन्होंने संबंधित विभागों को परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, विद्युत, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित अपर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 29 नवंबर को दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य अध्ययन (जीएस) तथा द्वितीय पाली में अपराह्न 2 बजे से शाम 4 बजे तक सामान्य अभिरुचि (एप्टीट्यूड) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 67 पदों पर चयन किया जाना है। बैठक में पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, अपर जिलाधिकारी कमलेश मेहता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल, मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर. मलेठा, जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली, तहसीलदार रुद्रप्रयाग जगदीश नेगी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं आयोग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।