स्वगणना में टिहरी जनपद ने किया लक्ष्य से अधिक प्रदर्शन, 13 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 16 हजार से अधिक लोगों ने की स्वगणना

जनपद टिहरी ने स्वगणना में हासिल की शानदार उपलब्धि, 13 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 16 हजार लोगों ने कराई स्वगणना

जिलाधिकारी व सीडीओ के मार्गदर्शन में अभियान को मिली सफलता, विधायक, नगर पंचायत अध्यक्षों सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग

भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में जनगणना-2027 के अंतर्गत संचालित स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) कार्यक्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की है। जनपद को स्वगणना के लिए 13 हजार का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके सापेक्ष अब तक 16 हजार से अधिक नागरिकों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से अपनी स्वगणना की जा चुकी है।

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल के मार्गदर्शन में संचालित अभियान के तहत जनपद में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता एवं प्रचार-प्रसार किया गया। अभियान में जनपद के समस्त विधायकों, विभिन्न नगर पंचायतों के अध्यक्षों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए स्वयं स्वगणना कराई तथा आमजन को भी इसके लिए प्रेरित किया।

जनगणना के द्वितीय चरण के तहत 16 नवम्बर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित स्वगणना कार्यक्रम में नागरिकों को निर्धारित ऑनलाइन ऐप के माध्यम से स्वयं अपनी एवं अपने परिवार की जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज करनी थी। इस अभियान में जनपद की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के विधायक, जिनमें देवप्रयाग के विनोद कंडारी, टिहरी के किशोर उपाध्याय, धनौल्टी के प्रीतम पंवार, घनसाली के शक्तिलाल शाह आदि सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने स्वयं स्वगणना कर आमजन को भी इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद की कुल 1049 ग्राम पंचायतों में निर्वाचित 1048 ग्राम प्रधानों द्वारा स्वगणना अभियान में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करते हुए स्वयं भी स्वगणना की गई। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की इस सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी से न केवल अभियान को जमीनी स्तर पर व्यापक समर्थन मिला, बल्कि आमजन को भी स्वगणना के प्रति जागरूक होने और इसमें बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरणा मिली। ग्राम प्रधानों की इस पहल ने शासन की महत्वपूर्ण जनगणना प्रक्रिया को जनभागीदारी से जोड़ने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान की पहुंच और प्रभावशीलता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने अवगत कराया कि जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता, व्यापक जनजागरूकता और जनपदवासियों के सहयोग एवं उत्साह का ही परिणाम है कि टिहरी जनपद ने निर्धारित लक्ष्य को पार करते हुए 16 हजार से अधिक स्वगणना का आंकड़ा हासिल किया है। यह उपलब्धि जनपद के सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं अभियान से जुड़े कार्मिकों के सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल है।

स्वगणना की प्रक्रिया 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित की जा रही है। स्वगणना पूर्ण करने के बाद प्रत्येक व्यक्ति को एक विशिष्ट स्वगणना आईडी (SE ID) प्राप्त होती है, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक है। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर स्वगणना के दौरान दर्ज की गई जानकारियों का सत्यापन करेंगे। इस दौरान नागरिकों को प्रगणक के साथ अपनी स्वगणना आईडी साझा करनी होगी, ताकि दर्ज विवरण का मिलान एवं सत्यापन किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरित