कोतवाली श्यामपुर

SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर आगामी त्योहारों के दृष्टिगत श्यामपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में चलाया गया सत्यापन अभियान

जनपद हरिद्वार में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत कोतवाली श्यामपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान क्षेत्र में निवासरत किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई। पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों एवं मकान मालिकों को अपने यहां निवासरत किरायेदारों एवं अन्य व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया गया।

पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सत्यापन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। साथ ही आमजन से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *