सिरोबगड़ भूस्खलन क्षेत्र के ट्रीटमेंट का कार्य शुरू

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन एवं जिलाधिकारी श्री विशाल मिश्रा के नेतृत्व में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबे समय से यातायात के लिए चुनौती बने सिरोबगड़ भूस्खलन क्षेत्र के ट्रीटमेंट का कार्य शुरू हो गया है। करीब 60 वर्षों से भूस्खलन की समस्या से प्रभावित इस क्षेत्र के स्थायी ट्रीटमेंट के लिए लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सुरक्षात्मक एवं स्थिरीकरण कार्य किए जाएंगे। कार्य को नवंबर 2027 तक पूर्ण करने की समयसीमा निर्धारित की गई है।

जिलाधिकारी श्री विशाल मिश्रा ने बताया कि ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर स्थित सिरोबगड़ क्षेत्र लंबे समय से भूस्खलन की समस्या के कारण यातायात के लिए संवेदनशील बना हुआ है। बरसात के दौरान यहां भूस्खलन होने से मार्ग बाधित होने के साथ ही स्थानीय लोगों, चारधाम यात्रियों एवं अन्य यात्रियों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के स्थायी ट्रीटमेंट का कार्य शुरू होने से इस समस्या के दीर्घकालिक समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

प्रस्तावित ट्रीटमेंट कार्य के तहत क्षेत्र में लूज मटेरियल एवं बोल्डर की स्केलिंग/ऑफलोडिंग, रॉकफॉल एवं डेब्रिस फ्लो बैरियर, रॉक एंकरिंग, हिल स्लोप पर सीसी क्लैडिंग वॉल, नदी के टो पर कंक्रीट मैट्रेस एवं माइक्रोपाइल आधारित सीसी वॉल तथा वैली साइड पर माइक्रोपाइल आधारित आरसीसी कैंटिलीवर रिटेनिंग वॉल का निर्माण किया जाएगा। इन कार्यों के माध्यम से भूस्खलन प्रभावित ढलाने स्थिर हो जाएगी और सुरक्षित यातायात व्यवस्था भी बहाल होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *