मुख्य विकास अधिकारी महोदय के निर्देशनुसार सेंट मैरी स्कूल काशीपुर जिला-उधम सिंह नगर में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस जागरूकता अभियान मे जिला बाल कल्याण समिति सदस्य श्री जितेंद्र कुमार , श्री उमेश , चाइल्ड हेल्पलाइन से केंद्र समन्वयक चांदनी रावत, केस वर्कर पूजा सरकार, स्वास्थ्य विभाग -डी. एस. सैनी द्वारा छात्र- छात्राओं को बाल अधिकार,बाल श्रम, बाल विवाह, स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी,चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930,व नशा हमारे जीवन को कैसे प्रभावित करता है, नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी, व ऐसे बालक /बालिका जो असुरक्षित परिवेश मे रह रहे हो या देख रेख की आवयश्कता हो तो ऐसे बालक बालिकाओं की जानकारी जिला बाल कल्याण समिति, या चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है | छात्र-छात्राओं को पोस्को व बाल विवाह से संबंधित लघु फ़िल्म भी देखाई गयी | एवं बाल विवाह मुक्त अभियान के सम्बन्ध छात्र-छात्राओं को शपथ भी दिलाई गई | कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सुरक्षित जागरूक एवं सशक्त बनाना रहा | इस जागरूकता अभियान में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अम्बिका पिन्टो एवं समस्त स्टॉफ व छात्र छात्राएं सम्मिलित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *