सरस मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उत्पादों का फैशन शो बना आकर्षण, समूह की महिलाओं ने रैंप पर बिखेरी अपनी प्रतिभा

हल्द्वानी, सरस आजीविका मेला 2026 के अंतर्गत शुक्रवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) योजनाओं के द्वारा समूह के उत्पादों का भव्य फैशन शो आयोजित किया गया, जो मेले के चौथे दिन का प्रमुख आकर्षण रहा।

फैशन शो में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित परिधानों, हथकरघा वस्त्रों, हस्तशिल्प आभूषणों, बैग, शॉल, स्टोल, कुमाऊनी पारंपरिक परिधान एवं आधुनिक डिजाइन वाले उत्पादों को रैंप पर प्रस्तुत किया गया। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने ही मॉडल बनकर इन उत्पादों को पहनकर रैंप वॉक की और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।फैशन शो का मुख्य उद्देश्य समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को आधुनिक फैशन एवं बाजार से जोड़ना था। पारंपरिक कुमाऊनी ऐपण डिजाइन, ऊनी वस्त्र, हाथ से बुने हुए शॉल, जूट एवं कपड़े के बैग, मोती एवं धागे के आभूषणों को जब आधुनिक अंदाज में रैंप पर प्रस्तुत किया गया, तो दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इसका स्वागत किया।

शो में दिखी महिलाओं के आत्मविश्वास की झलक

रैपवाक में कविता ऐडी द्वारा रेशमी साड़ी, पिछौड़ा, टोपी, ज्वेलरी प्रियंका गोस्वामी द्वारा कुमाऊनी ऐपड साड़ी भावना मेहरा द्वारा ऊलन फ्लावर राधा बिष्ट द्वारा जूट,कॉटन, मेक्ररम बैग किरण जोशी द्वारा पैड, रेशम बचूली देवी द्वारा रिंगाल टोकरी कंचन कंनवाल द्वारा कैंडल हैंडीक्राफ्ट मंजू विश्वकर्मा द्वारा कोशिया टॉप मफलर श्रेया तिवारी द्वारा पिछौड़ा साड़ी भावना द्वारा सनील लहंगा हाथ के बने पिछौड़े लेकर आत्मविश्वास से भरपूर रैंप पर चलती समूह की महिलाएं आत्मविश्वास से भरी नजर आईं। कभी घर की चारदीवारी में सीमित रहने वाली ये महिलाएं आज सरस मेले के मंच पर मॉडल बनकर अपनी कला, मेहनत और हुनर को प्रस्तुत कर रही थीं। उनकी इस प्रस्तुति ने उपस्थित सभी दर्शकों को भावुक और गौरवान्वित कर दिया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का उद्देश्य केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना ही नहीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास, कौशल और पहचान को भी मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि फैशन शो इस बात का प्रमाण है कि हमारे समूह के उत्पाद किसी भी बड़े ब्रांड से कम नहीं हैं, बस उन्हें सही मंच और बाजार की जरूरत है।

परियोजना निदेशक शिल्पी पंत ने कहा कि समूह के उत्पादों को फैशन शो के माध्यम से नया बाजार मिलेगा और महिलाओं की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने सभी दर्शकों से समूह के उत्पादों को खरीदकर महिलाओं को प्रोत्साहित करने की अपील की।फैशन शो के दौरान लोक संगीत एवं आधुनिक धुनों पर मॉडलों ने रैंप वॉक किया। दर्शकों ने मोबाइल से तस्वीरें लेकर इस यादगार पल को कैद किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान सुप्रसिद्ध कुमाऊंनी लोक गायक गोपाल बाबू गोस्वामी के पुत्र अमित बाबू गोस्वामी द्वारा प्रसिद्ध कुमाऊनी गीत जय मय्या दुर्गा भवानी जय मय्या व कैले बाजै मुरली उचै निचै डानौ मां की प्रसूति दी गई सेंटपाल स्कूल द्वारा गणेश वंदना,झोडा डांस व गायन द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई

कार्यक्रम में परियोजना निदेशक शिल्पी पंत जिला सहायक परियोजना अधिकारी चंद्रा फत्याल, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र पल्लवी गुप्ता सहित अन्य अधिकारी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

मेले में देशभर के 250 स्टॉलों पर हस्तशिल्प, हथकरघा, पहाड़ी उत्पाद, स्थानीय व्यंजन एवं पारंपरिक कलाकृतियों की प्रदर्शनी एवं बिक्री जारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूकेपीएससी अपर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 29 नवंबर को जनपद में दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा, परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश आगामी 29 नवंबर, 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा (अपर पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में संबंधित अधिकारियों एवं आयोग के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टर अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने, परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने तथा परीक्षा के दौरान आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, परीक्षा के दौरान आवश्यक पुलिस बल की तैनाती तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही उड़नदस्तों को सक्रिय रखते हुए परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कड़ी नजर रखने को कहा। उन्होंने संबंधित विभागों को परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, विद्युत, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित अपर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 29 नवंबर को दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य अध्ययन (जीएस) तथा द्वितीय पाली में अपराह्न 2 बजे से शाम 4 बजे तक सामान्य अभिरुचि (एप्टीट्यूड) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 67 पदों पर चयन किया जाना है। बैठक में पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, अपर जिलाधिकारी कमलेश मेहता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल, मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर. मलेठा, जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली, तहसीलदार रुद्रप्रयाग जगदीश नेगी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं आयोग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।