संविधान के मूल आदर्शों एवं मूल्यों को जीवन और कार्यशैली में अपनाना हम सभी का दायित्व: मुख्य विकास अधिकारी*

*संविधान दिवस पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम, उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ताओं को किया गया सम्मानित*

*उत्तराखंड के महत्वपूर्ण कानूनों के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता पर भी हुई चर्चा*

*हरिद्वार।  संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराते हुए संविधान के मूल आदर्शों एवं मूल्यों के प्रति निष्ठा बनाए रखने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि संविधान में निहित मूल्यों एवं आदर्शों को केवल पढ़ना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें अपने जीवन, व्यवहार और कार्यशैली में आत्मसात करना भी आवश्यक है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ करने तथा आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड राज्य द्वारा पारित विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनों के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई। इनमें उत्तराखंड समान नागरिक संहिता अधिनियम-2024, उत्तराखंड (उ०प्र० जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम-1950) संशोधन अधिनियम-2025, उत्तराखंड सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली अधिनियम-2024, उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं नियंत्रण) अधिनियम-2023, उत्तराखंड अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान अधिनियम-2025, उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता कानून (धर्मांतरण) तथा उत्तराखंड देवभूमि परिवार अधिनियम-2026 के प्रावधानों के बारे में आमजन को जागरूक करने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर इन कानूनों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जनपद स्तर पर गोष्ठी, परिचर्चा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा की गई। साथ ही कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए प्रशासन, अभियोजन विभाग, पुलिस विभाग, न्याय विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिवक्ताओं को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता गंगा शरण खन्ना एवं अधिवक्ता ओम प्रकाश को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई।

इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना में निहित आदर्शों एवं मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी,उप निदेशक श्याम सिंह तोमर, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी,जिला समाज कल्याण अधिकारी सुबोध शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,अभियोजन अधिकारी बी.पी. टमटा,अभियोजन अधिकारी राजीव डोभाल, अभियोजन अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, एडवोकेट रमन सैनी, एडवोकेट नीलू शर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूकेपीएससी अपर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 29 नवंबर को जनपद में दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा, परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश आगामी 29 नवंबर, 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा (अपर पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में संबंधित अधिकारियों एवं आयोग के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टर अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने, परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने तथा परीक्षा के दौरान आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, परीक्षा के दौरान आवश्यक पुलिस बल की तैनाती तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही उड़नदस्तों को सक्रिय रखते हुए परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कड़ी नजर रखने को कहा। उन्होंने संबंधित विभागों को परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, विद्युत, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित अपर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 29 नवंबर को दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य अध्ययन (जीएस) तथा द्वितीय पाली में अपराह्न 2 बजे से शाम 4 बजे तक सामान्य अभिरुचि (एप्टीट्यूड) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 67 पदों पर चयन किया जाना है। बैठक में पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, अपर जिलाधिकारी कमलेश मेहता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल, मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर. मलेठा, जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली, तहसीलदार रुद्रप्रयाग जगदीश नेगी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं आयोग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।