हरिद्वार। अवधूत मण्डल आश्रम मे शुक्रवार को ब्रह्मलीन महामण्डलेश्वर स्वामी हंसप्रकाश महाराज के एकादश निर्वाण दिवस पर संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। संत सम्मेलन की अध्यक्षता अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं सचिव महानिर्वाणी अखाड़ा महंत रवीन्द्रपुरी जी महाराज ने की व संचालन रवि देव शास्त्री व संजीव चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए संत सम्मेलन के अध्यक्ष महन्त रवीन्द्रपूरी महाराज ने कहा कि संतो के संघर्ष का ही परिणाम है, की आज पाच सौ साल के संघर्ष के बाद अयोध्या मे भगवान राम के मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। जो राजनेता भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठा रहे है, भगवान उनको सद्बुद्धि दे। कहा कि उनका ख़ुद का अस्तित्व मिट जाता है, जो भगवान पर सवाल खड़ा करते है। पूर्व में कई पार्टियो का हुआ हाल इस बात को साबित करता है। 
सम्मेलन को संबोधित करते हुए महामण्डलेश्वर रूपेन्द्र प्रकाश ने कार्यक्रम में पधारे सभी साधु संतों एवं महामंडलेश्वरों का स्वागत करते हुए कहा कि ब्रह्मलीन हंसप्रकाश जी महाराज एक महान तपस्वी थे। उनके पदचिन्हो पर चलकर हम इस आश्रम से धार्मिक कार्य और देश के हित में अन्य कार्यक्रम चलाते रहेगे। उन्होंने कहा कि आज राम मन्दिर का निर्माण देश और धर्म के लिए गौरव का विषय है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कहा कि संतो के आशीर्वाद से जीवन सफल हो जाता है और सरकार को संतो का आशीर्वाद मिलता रहे, तो सरकार ठीक दिशा मे कार्य करती है। उन्होंने सभी से निवेदन किया की भगवान राम 22 जनवरी को अपने घर में विधिवत रूप से विराजमान होने वाले है। उस दिन हम सभी अपने घरो में दीए जलाकर एक और दिवाली मनाए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ने कहा की संतो के दर्शन मात्र से ही जीवन उन्नति व विकास के मार्ग पर अग्रसर होने लगाता है।
संत सम्मेलन मे मुख्य रूप से राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश जसवंत सैनी, स्वामी ज्ञयान देव, महामण्डलेश्वर प्रबिधानन्द, महामण्डलेश्वर रामेश्वानन्द ब्रह्मचारी, महामण्डलेश्वर स्वामी हरिचेतनानन्द महाराज, महामण्डलेश्वर ललितानंद, कपिल मुनि, बाबा हठयोगी, गोविन्ददास ब्रह्मस्वरूप, जगदीप मुक़ामी, मोहन दास, साध्वी प्राची, विष्णुदास कोठारी, राघवेन्द्र दास कारोबारी, गोविन्द दास, महामण्डलेश्वर शिवानन्द, भगवत् स्वरूप ऋषिश्व्रानन्द, योगानन्द कामेश्वरचार्य, राज्यमंत्री कैलाश पंत, राज्यमंत्री श्यामवीर सेनी, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, डॉ. विशाल गर्ग, डॉ. जीतेन्द्र सिंह, जगदीश लाल पाहवा, विश्वास सक्सेना, दीपिका धिमान, रागिनी गुप्ता, अरविंद चौधरी, पुष्पेंद्र गुप्ता, सचिन चाहल आदि अनेक गणमान्य लोगों उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *