राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नई टिहरी, टिहरी गढ़वाल में दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नई टिहरी दीक्षांत समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक किशोर उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, कोषाधिकारी अंजली एवं सेवायोजन अधिकारी लक्ष्मी यादव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर संस्थान से प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले प्रशिक्षार्थियों में उत्साह एवं आत्मविश्वास देखने को मिला।

मुख्य अतिथि विधायक किशोर उपाध्याय ने प्रशिक्षार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि केवल शैक्षिक योग्यता ही नहीं बल्कि व्यावहारिक कौशल एवं कार्य के प्रति सर्मपण भी सफलता की महत्वपर्ण कुंजी है। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों को अपने कौशल का निरन्तर विकास करते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

संस्थान के प्रधानाचार्य आशुतोष उनियाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए संस्थान की प्रशिक्षण गतिविधियों, उपलब्धियों तथा युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संस्थान से प्राप्त कौशल एवं प्रशिक्षण उनके उज्जवल भविष्य की मजबूत नींव साबित होगा।

कार्यक्रम में संस्थान के कार्मिक भुवनेश्वर प्रसाद, राजकुमार, सुनील चौहान, ओम प्रकाश उनियाल, विकास चन्द्र, कुलदीप रावत, मंजुला रावत, सरस्वती सुयाल, विनोद कुमार बडोनी, शिल्पी शर्मा, शिवानी पंवार, उमा शंकर सेमवाल, अजय कुमार टम्टा, किशोर कुमार कोठारी, रविन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *