कोतवाली रानीपुर

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत आपराधिक तत्वों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही जारी

युवती को आत्महत्या के लिये मजबूर करने के मामले में आरोपी पति को पुलिस ने दबोचा

घरवालों ने दर्ज कराई थी युवती की गुमशुदगी, पथरी पॉवर हाउस स्थित बैराज में मिला था शव

परिजनों की मर्जी के खिलाफ कोर्ट मैरिज कर गर्भवती हुई मृतका को आरोपी धमकाकर कर रहा था परेशान

दिनांक 26.07.2026 को रामधाम कालोनी निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली रानीपुर पर दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर शिकायतकर्ता की 20 वर्षीय बेटी सुहानी की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। तलाश के दौरान लापता युवती का शव पुलिस ने दिनांक 27.07.2026 को पथरी पॉवर हाउस बैराज से बरामद किया गया।

पोस्टमार्टम के उपरान्त मृतका के घरवालों ने जानकारी दी कि उनकी बेटी ने अजय नामक युवक से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद मृतका का पति एवं ससूराल के अन्य सदस्य उससे अमानवीय व्यवहार करते थे जिस कारण उनकी बेटी काफी परेशान रहती थी। मृतका के परिजनों ने ये आरोप लगाया कि ससूराल पक्ष द्वारा दी गई मानसिक यातना के दबाव में उनकी बेटी ने आत्महत्या की है। जिस पर दिनांक 13.08.2026 को विपक्षियों के विरूद्ध पुलिस ने गुमशुदगी को मु0अ0सं0-283/26 धारा 108 बीएनएस में तरमीम किया गया।

पुलिस टीम द्वारा घटना की जाँच की गयी तो पाया कि मृतका सुहानी ने अपने परिवार को बिना बताये गुपचुप तरीके से प्रतिवादी अजय से दिनांक 25.06.26 को कोर्ट मैरिज शादी की थी और अपने मायके आ गई थी। इसी दौरान मृतका सुहानी के गर्भवती होने पर उसके पति अजय ने उससे लगातार अपनी इच्छानुसार काम करवाने का दबाब बनाने के साथ ही यह धमकी भी दी कि वह मौहल्ले सबको बता देगा कि सुहानी उसके बच्चे की मां बनाने वाली है। इन बातों को लेकर मृतका परेशान चली आ रही थी। घटना से एक दिन पहले मौहल्ले वालों को गर्भवती होने बनने वाली है तो बदनामी के चलते मानसिक रुप से परेशान युवती ने दिनांक 25.07.26 को बहारदाबाद में लाल पुल के पास नहर मे कूद कर आत्महत्या कर ली।

पुलिस टीम द्वारा अभियोग में नामजद आरोपी अजय को कल दिनांक 07.09.2026 को बाद पूछताछ मुकदमा उपरोक्त में धारा 108 बी0एन0एस0 में पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को आज मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त अभियोग में नामजद अन्य आरोपियो की भूमिका के सम्बन्ध में भी जाँच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी-
अजय पुत्र स्व0 राजपाल निवासी ब्रहमपुरी रावली महदूद कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र 28 वर्ष

पुलिस टीम-
1- प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी,
2- उ0नि0 चरण सिंह चौहान (चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट)
3- कानि0 करम सिंह
4- कानि0 गम्भीर तोमर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *