किच्छा में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा छापा, बिना पंजीकरण चल रहे 5 क्लीनिक निरीक्षण गए;
ऊधमसिंह नगर: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार गोस्वामी के निर्देशों के क्रम में आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किच्छा क्षेत्र में क्लीनिकों का औचक निरीक्षण किया। नैदानिक स्थापन अधिनियम (Clinical Establishment Act) के तहत की गई इस औचक कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई का नेतृत्व नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर गुप्ता की विशेष टीम द्वारा किया गया। निरीक्षण टीम ने क्षेत्र के पांच क्लीनिकों की गहन जांच की। जांच के दौरान यह स्वास्थ्य मानकों को ताक पर रखकर, बिना किसी वैध पंजीकरण के इन क्लीनिकों का खुलेआम संचालन किया जा रहा था। जिन संस्थानों में यह गंभीर अनियमितता पाई गई, उनके नाम निम्नलिखित हैं:
• गुप्ता डेंटल केयर
• गुरुकृपा क्लीनिक
• अर्चना क्लीनिक
• राहुल क्लीनिक
• मित्रा क्लीनिक
नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान इनमें से किसी भी चिकित्सालय के पास वैध पंजीकरण नहीं पाया गया। बिना पंजीकरण चिकित्सा सेवाएं देना कानूनन अपराध है।
अधिकारियों का आधिकारिक बयान:
“जिले में बिना पंजीकरण और मानकों के विपरीत चल रहे क्लीनिकों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इन पांचों क्लीनिकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।”
