जीवांशी मिस फेयरवेल एवं बादल राठी मिस्टर फेयरवेल

स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मैंनेजमेंट एण्ड टैक्नोलाॅजी द्वारा फेयरवेल पार्टी का आयोजन

हरिद्वार।स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मैंनेजमेंट एण्ड टैक्नोलाॅजी के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को फेयरवेल पार्टी दी। जीवांशी मिस फेयरवेल एवं बादल राठी मिस्टर फेयरवेल घोषित हुए। सर्वप्रथम सरस्वती जी की प्रतिमा के आगे संस्थान की निदेशक डाॅ0 जयलक्ष्मी एवं अन्य अध्यापको ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। संस्थान की और से कार्यक्रम का कोर्डिनेशन दिव्या राजपूत एवं विकास अग्रवाल द्वारा किया गया । इस अवसर पर पायल, हर्षिता, नेहा, खुशी, शीव, नैना ने विशेष सहयोग किया एवं टीया और शालिनी ने एंकरिंग की। जूरी द्वारा मिस्टर फेयरवेल एवं मिस फेयरवेल का चुनाव विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे- सोलो रैम्प वाॅक, सोलो डांस, ड्यूट डांस एवं जूरी द्वारा पूछे गए सवालों के आधार पर किया गया। संस्थान की निदेशक डाॅ जयलक्ष्मी ने विदाई लेने वाले विद्यार्थियों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संस्थान की ओर से अशोक कुमार गोतम, डीन एकेडमिक्स अंजुम सिद्दकी, ऋचा ओहरी, पंकज चैधरी, अनुराग गुप्ता, वर्षा रानी, दिलखुश कुमार, सुधांषु जगता, वैशाली चैहान, आशीश कुमार, कशीश धीमान, उमेश कुमार, धरणीधर वाग्ले, देवेन्द्र सिंह रावत, ज्योति राजपूत आदि ने विद्यार्थियों को आर्शीवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *