हरिद्वार। श्रीगंगा सभा (रजि.) हरिद्वार के द्वारा रविवार को मालवीय धाम ज्वालापुर में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें हिमालय इंस्टिट्यूट जॉली ग्रांट के श्वास एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ सुशांत खंडूरी एवं डॉ राखी खंडूरी (विभागाध्यक्ष श्वास एवं छाती रोग) के द्वारा रोगियों की जांच की गई एवं मेपिट फार्मास्यूटिकल्स हरिद्वार के द्वारा निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई।
इस अवसर पर श्रीगंगा सभा के सभापति कृष्ण कुमार शर्मा, अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने कहा की श्री गंगा सभा समाज सेवा को समर्पित संस्था है और हमारे द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहे हैं। श्री गंगा सभा का उद्देश्य हमेशा से यह रहा है कि संस्था के सामाजिक कार्यों के द्वारा अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। उन्होंने इस अवसर पर हिमालयन इंस्टिट्यूट जॉलीग्रांट के डॉ. सुशांत खंडूरी एवं डॉ.राखी खंडूरी जी का भी आभार व्यक्त किया । इस आयोजन में सभा के उपसभापति यतींद्र सिखौला, उपाध्यक्ष मनोज झा,स्वागत मंत्री डॉ सिद्धार्थ चक्रपाणि , सचिव देवेंद्र पटुवर,सचिव आशीष मारवाड़ी, संपादक गंगपल्लवी वैभव विद्याकुल,अमित शास्त्री ,विभोर बेगमपुरिया, भविष्य पंडित ,दीपांकर चक्रपाणि, एवं मेपिट फार्मास्यूटिकल्स हरिद्वार के अभिषेक शर्मा एवं तरुण शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed