सेवा सुशासन एवं जन कल्याण के धामी सरकार 5 वर्ष

उत्तराखंड प्रदेश के युवा यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के 5 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने एवं उत्तराखंड के सर्वाधिक कार्यकाल मुख्यमंत्री होने पर महानगर देहरादून के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में मुख्य सेवक सदन में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी महानगर के कार्यकर्ताओं अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया और कहा कि सेवा सुशासन और विकास की गति को देते हुए उत्तराखंड राज्य का समग्र विकास करने में हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय पुष्कर सिंह धामी जी ने सबसे अधिक मुख्यमंत्री कार्यकाल को आगे बढ़ते हुए नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं आज हम सब का सौभाग्य है कि हमारे प्रदेश को ऐसी कर्मठ ऊर्जावान मुख्यमंत्री मिले हैं।
आज मैं महानगर के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं। जिन्होंने हमें और हमारे प्रदेश को ऐसा युवा मुख्यमंत्री देकर उत्तराखंड को आगे बढ़ने का काम किया।

कार्यक्रम में किसी कारणवश माननीय मुख्यमंत्री जी ने वर्चुअल के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं का एवं महानगर की टीम का धन्यवाद दिया और कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं के विश्वास और लगन से आज हम सब लोग मिलकर उत्तराखंड राज्य को विकास की नई गति से जोड़ा है।
हमारी सरकार ने पिछले 5 वर्षों में राज्य की उन्नति के लिए राज्य के विकास में अंतोदय के मंत्र को लेकर काम किया है हमारी सरकार लगातार समाज के प्रत्येक वर्ग में समाज के हित में कार्य कर रही है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के संकल्प के अनुसार भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के राह में हम अपने प्रदेश को भी विकसित राज्य बनाने में लगे हैं हमने विकास के हर क्षेत्र में काम किया हमने युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार देने का काम किया है हमने नकल विरोधी कानून लाकर युवाओं के लिए उनके विश्वास को बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए हैं।
उत्तराखंड राज्य पहला राज्य है जहां हम समान नागरिकता कानून माध्यम से प्रत्येक वर्ग प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार प्राप्त हो इसके लिए हमने कार्य किए हैं आज हमारा उत्तराखंड प्रदेश विकास की दर में लगातार नई कीर्तिमान स्थापित कर रहा है हमारी सरकार का एकमात्र उद्देश्य है कि विकल्प रहित संकल्प के साथ काम किया है।
मैं आप सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देता हूं कि आप सभी के पूर्ण विश्वास से उत्तराखंड प्रदेश की समस्त जनता का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे एक मुख्य सेवक के रूप में कार्य करने का मौका दिया है मैं लगातार एक सेवक के रूप में उत्तराखंड प्रदेश के लिए कार्यकर्ता रहूंगा।

कार्यक्रम में महानगर महामंत्री विजेंद्र थपलियाल संदीप मुखर्जी संकेत नौटियाल सुनील शर्मा राजेश कंबोज ओम कक्कड़ विनोद शर्मा मोहित शर्मा बलदेव नेगी अक्षत जैन आशीष शर्मा आदि सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय पुष्कर सिंह धामी जी का गाड़ी कैंट हेलीपैड पर स्वागत अभिनंदन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *