बैंकिंग सेवाओं पर फिर पड़ा हड़ताल का असर; 5-दिवसीय बैंकिंग और न्यायसंगत PLI नीति को लेकर UFBU का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन

  • 11 सितंबर को हरिद्वार में बैंककर्मियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

  • मांगें न पूरी होने पर 28, 29 व 30 सितंबर को पुनः हड़ताल और 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

हरिद्वार। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर शुक्रवार को हरिद्वार सहित देशभर में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर पूर्ण हड़ताल रखी। इस हड़ताल के कारण प्रमुख बैंक शाखाओं में सेवाएं प्रभावित रहीं।

कर्मचारियों की मुख्य मांगों में सप्ताह में 5-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना तथा Performance Linked Incentive (PLI) नीति में सुधार शामिल हैं। यूनियनों का कहना है कि डिजिटल बैंकिंग के दौर में बेहतर कार्य-जीवन संतुलन (Work-Life Balance) के लिए 5-दिवसीय कार्यप्रणाली आवश्यक है। इसके अलावा, मौजूदा PLI नीति में व्याप्त भेदभाव को खत्म कर पारदर्शी व न्यायसंगत व्यवस्था बनाने की मांग उठाई गई।

हरिद्वार में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में राज कुमार सक्सेना, राहुल खुराना, अंकिता कंडारी, मयंक तिवारी, शोभित शर्मा, विनय नैनथानी, प्रशांत रावत, पंकज नेगी, मयंक शर्मा और जितेंद्र समेत बड़ी संख्या में बैंककर्मी उपस्थित रहे।

आगे के आंदोलन की घोषणा: UFBU ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकार ने शीघ्र वार्ता कर समाधान नहीं निकाला, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा:

  • 28, 29 और 30 सितंबर 2026: 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल

  • 26 अक्टूबर 2026 से: अनिश्चितकालीन हड़ताल

संगठनों ने सरकार से अपील की है कि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले बैंककर्मियों की जायज मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए ताकि अनिश्चितकालीन हड़ताल की नौबत न आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *