अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान समारोह आयोजित

‘पीढ़ियों का कारवां’ अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राएं भी हुए सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आज जिला सभागार, कलेक्ट्रेट रुद्रप्रयाग में वरिष्ठजनों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग श्री विशाल मिश्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठजनों के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान वरिष्ठजनों ने अपने सामाजिक जीवन के अनुभवों एवं समाजहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को साझा किया।

जिलाधिकारी श्री विशाल मिश्रा ने कहा कि वरिष्ठजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, ज्ञान और जीवन मूल्यों से नई पीढ़ी को सीख लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों का सम्मान केवल एक दिन तक सीमित न रहकर उनके प्रति समाज में सदैव सम्मान और सहयोग की भावना बनी रहनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से वरिष्ठजनों के अनुभवों से प्रेरणा लेकर समाज के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

वहीं, ‘पीढ़ियों का कारवां’ अभियान के अंतर्गत आयोजित पोस्टर, सेल्फी, निबंध एवं कविता पाठ प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न विद्यालयों के विजेता छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी रुद्रप्रयाग टी.आर. मलेठा ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में एसपीवीएम विद्यालय, ऊखीमठ की छात्रा कु. दिव्या चौहान ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठजनों ने नई पीढ़ी के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए सामाजिक सरोकारों से जुड़कर सकारात्मक योगदान देने का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रुद्रप्रयाग, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के माननीय सदस्य श्री दरम्यान सिंह जखवाल, वरिष्ठजन एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *