हरिद्वार। उत्तराँचल पंजाबी महासभा, हरिद्वार द्वारा परम पूज्य महंत अरुणदास, महंत लोकेशदास एवं महंत जगदीश सिंह शास्त्री के पावन सानिध्य में बुधवार, 7 जनवरी 2026 को ज्वालापुर इंटर कॉलेज में सायं 6 बजे से लोहड़ी महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
महोत्सव की जानकारी देते हुए उत्तराँचल पंजाबी महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी सुनील अरोड़ा ने बताया कि पिछले कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी लोहड़ी पर्व को बड़े ही उत्साह, परंपरा और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल पंजाबी समाज तक सीमित न होकर सर्व समाज की सहभागिता के साथ आयोजित किया जा रहा है।
सुनील अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार चुन्नी मस्ताना द्वारा शानदार भांगड़ा प्रस्तुति दी जाएगी, साथ ही लोकप्रिय पंजाबी लोकगीतों और स्वादिष्ट पंजाबी व्यंजनों का भी विशेष आयोजन रहेगा।
उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लोहड़ी महोत्सव 2026 को सफल बनाएं और इस सांस्कृतिक उत्सव का आनंद लें। कार्यक्रम में पंजाबी महासभा के
प्रमोद पांधी, राजू ओबरॉय, राम अरोड़ा, सुनील अरोड़ा, अनिल कुमार, सुरेश कोचर, विमलेश आहूजा, अनिल अरोड़ा, करण मल्होत्रा, जगदीश लाल पाहवा, कामिनी सढ़ाना, शालू आहूजा, रेनू, हिना, प्रवीण कुमार एवं राकेश मल्होत्रा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आगंतुकों के स्वागत हेतु उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed