ऋषिकेश। श्री गीता आश्रम में गीता बाल विद्यालय की ओर से गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. दीपक गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उपस्थित महानुभावों में सर्व श्री आनंद गर्ग, आचार्य सुभाष जी, अशोक अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, मनीष राजपूत, आदेश तोमर, चंद्र मित्र शुक्ला, त्रिभुवन उपाध्याय, प्रेम प्रसाद, प्रमोद बख्शी, अशोक शर्मा, प्रमिला साह, दया जोशी, लक्ष्मण पुंडीर, राजेन्द्र चौहान आदि अनेक महानुभाव उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भानु मित्र शर्मा ने किया।