हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के आदेशानुसार जारी स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत शनिवार को जल संस्थान ज्वालापुर के राम रखा पार्क कार्यालय परिसर में जल संस्थान कर्मियों द्वारा वृहद स्तर पर साफ सफाई का कार्य किया गया। सहायक अभियंता संजय सैनी के निर्देश पर कर्मचारियों ने ऑफिस के आसपास एवं पानी के टंकी के नीचे साफ सफाई का कार्य कर कूड़ा करकट पॉलिथीन का कचरा बाहर निकाला।

स्वच्छता अभियान में श्रम दान करने वालों में अपर सहायक अभियंता राव रियासत, कुलदीप सैनी, रमेश कुमार, संजय शर्मा, भुवनेश्वर सैनी, सुनील मिश्रा, असलम, अशोक कुमार, सुमन शर्मा, माया देवी, अजय कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *