हरिद्वार। जनहित दिव्यांग सेवा समिति के पदाधिकारियों ने अपनी बीस सूत्रीय माँगो को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद से मुलाक़ात कर उन्हें मांग पत्र सौंपा। पूर्व मंत्री श्री स्वामी ने इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल को शीघ्र ही समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। समिति पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए स्वामी यतिश्वरानंद ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी दिव्यांगो को लेकर काफ़ी चिन्तित है। सरकार ने दिव्यांग समाज के कल्याण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएँ चलाई हुई है और आज जो माँग पत्र संस्था के पदाधिकारियों ने दिया है, उसको मुख्यमंत्री जी तक पहुँचाया जाएगा और जल्दी से जल्दी इनका निस्तारण कराया जाएगा। कहा कि भाजपा सरकार हर व्यक्ति व समाज के उत्थान के लिए तत्पर है और विकास के रास्ते पर ले जाने को हर पल तैयार है।

वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव चौधरी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश के चहमुखी विकास के लिए दिन रात मेहनत कर रहे है और आज हर समाज को समान दृष्टि से लेकर चल रहे है। आज प्रदेश के हर वर्ग का विकास व विश्वास करने में धामी जी निरन्तर आगे बढ़ रहे है। माँग पत्र देने वालो में संस्था के अध्यक्ष सलीम मलिक, उपाध्यक्ष सुन्दर लाल गोतम, महामंत्री सहेंद्र, ज़िला पंचायत सदस्य अरविंद कुमार आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *