हरिद्वार (आफताब खान विशेष संवाददाता)। पूर्व कैबिनेट मंत्री, लोकप्रिय समाजसेवी और ईश्वर में गहरी आस्था रखने वाले करतार सिंह भडाना का मनाया गया भव्य जन्मदिन है। जन्मदिन के अवसर पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने कार्यक्रम में पहुंचकर बधाई दी एवं कार्यकर्ताओं में एक गजब का उत्साह देखने को मिला है। करतार सिंह भडाना को जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता पूरे दिन लगा हुआ है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भडाना ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा और गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया है। उन्होंने हमेशा राजनीति को जनसेवा का माध्यम माना। जब करतार सिंह कैबिनेट मंत्री के रूप कार्यरत थे तब भी, उन्होंने अपने क्षेत्र और आम जनता के विकास के लिए अथक प्रयास किए।

पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भडाना आज भी, वे जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को हल करने का काम करते हैं। उनके सरल और मिलनसार स्वभाव के कारण वे जन-जन के नेता बन गए हैं।

जन्मदिन के अवसर पर पूर्व  कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भडाना ने उत्तराखंड समेत देशभर के बाढ़ प्रभावित लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, “मेरा-तन-मन-धन उत्तराखंड और देशभर के बाढ़ पीड़ित भाई-बहनों के साथ है। मैं ईश्वर से उनकी सुरक्षा और जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल होने की प्रार्थना करता हूँ।” पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना की सादगी और निस्वार्थ सेवा ने उन्हें एक ऐसा व्यक्ति बना दिया है, जिन्हें हर कोई सम्मान और प्यार देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *