हरिद्वार। श्री पंचदश नाम जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी का रविवार को हर की पौड़ी पहुंचने पर श्री गंगा सभा पदाधिकारियों की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर श्री गंगा सभा के तत्वाधान में गंगा पूजन कर छडी यात्रा की सफलता एवं उत्तराखंड सहित पूरे देश की उन्नति के लिए प्रार्थना की गई। नगर परिक्रमा कार्यक्रम के अनुसार पवित्र छड़ी जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक वह अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्री महंत हरी गिरी महाराज अखाड़े के राष्ट्रीय सचिव व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत प्रेम गिरि महाराज दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्री महंत नारायण गिरी महाराज आदि के नेतृत्व में साधु संतों नागा संन्यासियों तथा श्रद्धालुओं के साथ नगर के प्रमुख बाजारों से होती हुई छड़ी यात्रा रविवार को हर की पैड़ी पहुंची।   जहां श्री गंगा सभा के सभापति कृष्ण कुमार ठेकेदार, अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, स्वागतमंत्री सिद्धार्थ चक्रपाणि, घाट व्यवस्था सचिव वीरेंद्र कौशिक, समाज कल्याण मंत्री विकास प्रधान, गंगा सेवक दल के सचिव उज्ज्वल पंडित, अविनाश श्रोत्रिय आदि ने पवित्र छड़ी एवं संतों का माल्यार्पण एवं स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर श्री गंगा सभा के सानिध्य में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा पवित्र छड़ी एवं मां गंगा की पूजा अर्चना कर दुग्धाभिषेक करते हुए पवित्र छडी यात्रा की सफलता की कामना की गई। इस अवसर पर श्री महंत हरी गिरी महाराज तथा अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा की पवित्र छड़ी यात्रा विगत 4 वर्षों से उत्तराखंड की उन्नति प्रगति विकास तथा उत्तराखंड के पौराणिक तीर्थ की गरिमा बनाए रखने के लिए यात्रा कर रही है। छड़ी यात्रा का उद्देश्य उत्तराखंड के उपेक्षित व गुमनाम पौराणिक तीर्थ स्थलों का विकास कर तीर्थाटन को बढ़ावा देना है। ताकि इन क्षेत्रों से पलायन रुके और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो। यह तभी संभव होगा जब आम जनता, तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों को उनके पौराणिक महत्व तथा इतिहास की जानकारी होगी। यात्रा के माध्यम से इन पौराणिक तीर्थों के संदर्भ में जनता को जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर श्री गंगा सभा की ओर से हर की पौड़ी पर पधारे सभी पूजनीय साधु संतों का पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर अखाड़े के राष्ट्रीय सचिव श्री महंत महेश पुरी, श्री महंत शैलेंद्र गिरी, श्री महंत पुजारी, सुरेशानंद सरस्वती, श्री महंत पूर्णा गिरि, श्री महंत पुष्कर गिरी, श्री महंत शिव दत्त गिरी, श्री महंत पशुपति गिरी, महंत महेंद्र भारती, महंत महाकाल गिरी, महंत आदित्य गिरी, महंत रतन गिरी, महंत राज गिरी, महंत भीष्म गिरी, महंत आकाश गिरी, महंत धीरेंद्र पूरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *