गुकांवि परिसर में हुआ, एसबीआई की नई शाखा का शुभारंभ

हरिद्वार। देश के अग्रणी बैंक State Bank of India द्वारा बैंकिंग सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में नई शाखा का शुभारंभ किया गया।

SBI RBO-5, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित इस उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, बैंक अधिकारियों एवं स्थानीय कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर महाप्रबंधक दीपेश राज ने कहा कि गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय परिसर में एसबीआई बैंक की नई शाखा खुलने से क्षेत्र के लोगों को आधुनिक एवं सुलभ बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलेगा। वहीं आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को खातों के संचालन, ऋण सुविधा, डिजिटल बैंकिंग तथा अन्य वित्तीय सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार साह ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि बैंक का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर, सुरक्षित और त्वरित बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराना है। चीफ मैनेजर मुकुल वार्ष्णेय ने कहा कि इस नई शाखा के माध्यम से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उद्घाटन समारोह में बैंक के अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर बैंक की इस पहल की सराहना की। इस मौके महाप्रबंधक दीपेश राज , उप महाप्रबंधक विनोद कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार साह, मुख्य प्रबंधक संजय कुमार, मुकुल वार्ष्णेय, श्वेता, राज लक्ष्मी,

कुलपति डॉ प्रोफेसर प्रतिभा मेहता लूथरा, कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार, वित्ताधिकारी विनोद कुमार सिंह, पूर्व कुलपति प्रभात कुमार सहित अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *