-संस्था के अध्यक्ष सीए आशुतोष पांडेय, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय का नृत्य बना आकर्षण का केंद्र

हरिद्वार। पूर्वांचल उत्थान संस्था के वरिष्ठ सदस्य भाई रूपलाल यादव के सौजन्य से सिडकुल बहादराबाद में फैक्ट्री में संस्था का होली मिलन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।‌ जिसमें संस्था के सदस्यों ने बढ़चढ़ भाग लिया और जमकर होली खेली। संस्था के अध्यक्ष सीए आशुतोष पांडेय और वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान प्रकाश पाण्डेय का शानदार डांस देखकर लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष सीए आशुतोष पांडेय ने कहा कि होली पर समाज के लोगों से मिलन की सुखद अनुभूति को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। आज पूर्वांचल उत्थान संस्था पूर्वांचल समाज की पहचान बन गई है। अपनों से मिलन का क्या महत्व है, इसका अहसास पूर्वांचल उत्थान संस्था के माध्यम से लोगों को हुआ है। वर्तमान में संस्था का तेजी से विस्तार हो रहा है। ‌आने वाले समय में पूरे भारतवर्ष में पूर्वांचल उत्थान संस्था की गूंज सुनाई देगी। संस्थापक सदस्य शशि भूषण पांडेय ने कहा कि घर परिवार से दूर रह रहे पूर्वांचल समाज के लोगों को पूर्वांचल उत्थान संस्था के माध्यम से एकजुट करने का प्रयास जारी हैं। सरस्वती पूजा, छठ पूजा के बाद होली मिलन में सभी लोगों को एकजुट होने का अवसर मिला है। भाई रूपलाल यादव बधाई के पात्र है। होली मिलन कार्यक्रम के संयोजक रूपलाल यादव ने कहा कि अल्प समय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसीलिए बहुत से लोग छूट गये। भविष्य में वृहद स्तर पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।‌ वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि पूर्वांचल समाज अपने संस्कारों के लिए सारी दुनियां में विख्यात है। देवभूमि हरिद्वार सहित पूरे उत्तराखंड में पूर्वांचल समाज ने अपनी सभ्यता और संस्कृति से खासी पहचान बनाई है। इस मौके पर वरूण शुक्ला, धीरज शुक्ल, गौरव मिश्रा हरि यादव, मनीष मिश्रा, आदित्य ठाकुर, नवल किशोर, समीर यादव, विलास सिंह, दीपक सिंह, निरंजन सिंह, मनीष सिंह, नीरज सिंघल, तेजपाल, देवी लाल यादव, सूरज यादव, तेजपाल, अखिलेश्वर सिंह, संतोष यादव, अजीत सिंह,गुलाब यादव, विनोद यादव, प्रमोद यादव, राधेश्याम यादव, वरूणेन्दु झा, अमरनाथ झा, प्रकाश कुमार झा, राजवेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहें।‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *