*हरिद्वार पुलिस*

*यातायात नियमों के उल्लंघन पर हरिद्वार पुलिस की प्रभावी कार्रवाई*

*CPU द्वारा ब्लैक फिल्म व दोषपूर्ण नंबर प्लेट पर चालानी कार्यवाही*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में जनपद में यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है।

इसी क्रम में सीपीयू टीम द्वारा पंतद्वीप पार्किंग क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक वाहन में ब्लैक फिल्म लगी पाई गई तथा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट होने के बावजूद दोषपूर्ण/मानक के अनुरूप न होने वाली नंबर प्लेट का प्रयोग किया जा रहा था।

उक्त वाहन चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई। मौके पर ही वाहन से ब्लैक फिल्म हटवाई गई तथा सही नंबर प्लेट लगवाई गई।

हरिद्वार पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें। ब्लैक फिल्म, बिना नंबर प्लेट अथवा मानक के विपरीत नंबर प्लेट का प्रयोग दंडनीय अपराध है। सुरक्षित और जिम्मेदार ड्राइविंग अपनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *