हरिद्वार। बीएचईएल ने देश भर में अपने सभी कार्यालयों में भारत का 75वां गणतंत्र दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री कोप्पु सदाशिव मूर्ति ने नोएडा स्थित कंपनी की टाउनशिप में आयोजित एक समारोह में तिरंगा फहराया। समारोह में बीएचईएल के निदेशकगण एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने समारोह में उपस्थित बीएचईएल कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को संबोधित किया। कार्यक्रम में मार्च पास्ट, पुरस्कार वितरण समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया ।
