*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी लक्सर अनिल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में लक्सर तहसील क्षेत्रांतर्गत गोवर्धनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाया गया अतिक्रमण*

*अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान 35 से अधिक अवैध अतिक्रमण को हटाया गया तथा 81 पुलिस एक्ट में 13 लोगों का किया गया चालान*

*हरिद्वार । सरकारी भूमि,सड़क, नालियों एवं फुटपाथ पर किसी भी दशा में कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिए गए है, मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में आज भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान।

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, नगर निगम एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी सरकारी भूमि,सड़क, फुटपाथ एवं नालियों के ऊपर अतिक्रमण न हो,जो भी अतिक्रमण किया गया है, उससे हटाने के निर्देश दिए गए है।

उप जिलाधिकारी लक्सर अनिल कुमार शुक्ला ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में तहसील लक्सर क्षेत्रांतर्गत देर शाम को लक्सर तहसील प्रशासन एवं पुलिस बल के साथ गोवर्धनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर  किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया,इस दौरान 35 से अधिक अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया तथा 81 पुलिस एक्ट में 13 लोगों का किया गया चालान।

जिला प्रशासन एवं नगर पंचायत की ओर से सभी संबंधित व्यक्तियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि भविष्य में नाली के ऊपर अथवा नाली की सीमा से बाहर किसी भी प्रकार का सामान, निर्माण सामग्री अथवा व्यावसायिक सामग्री रखी जाती है तो उसे तत्काल जब्त करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। साथ ही बार-बार अतिक्रमण किए जाने की स्थिति में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध तहरीर देकर विधिक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी।

इस दौरान तहसील प्रशासन,नगर पंचायत,पुलिस सहित समंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *