*युवाओं को नशे से दूर रहने और नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का दिलाया संकल्प*

*युवाओं की ऊर्जा का उपयोग सकारात्मक दिशा में हो, नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में निभाएं भूमिका : प्रियंका शुक्ला*

*हरिद्वार।    विकसित भारत के संकल्प को साकार करने तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर तैनात ‘मेरा युवा भारत (MY Bharat)’ की सीईओ प्रियंका शुक्ला ने की। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), हरिद्वार की सचिव सिमरनजीत कौर मौजूद रहीं।

बैठक में युवाओं को नशे से दूर रहने, समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने तथा नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

‘मेरा युवा भारत (MY Bharat)’ की सीईओ प्रियंका शुक्ला ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशे से दूर रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का उद्देश्य युवाओं को इस संकल्प से जोड़ना है, ताकि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने युवाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत और भविष्य की नींव होते हैं। युवाओं को नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और क्षमता का उपयोग शिक्षा, खेल, कौशल विकास एवं राष्ट्र निर्माण जैसे सकारात्मक कार्यों में करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे की शुरुआत व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को प्रभावित करने के साथ-साथ परिवार एवं समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती है। इसलिए युवाओं को स्वयं जागरूक होने के साथ ही अपने मित्रों और आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना चाहिए।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के जीवन के साथ-साथ उसके परिवार और सामाजिक परिवेश को भी प्रभावित करती है। युवाओं को नशे से दूर रहने के साथ ही अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहना चाहिए तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करना चाहिए।

इस अवसर पर आयुष, राहुल कुमार, आदित्य चौहान, रोशन एवं मनोज चौहान आदि ने भी युवाओं को नशे से दूर रखने, नशे के दुष्प्रभावों तथा युवा पीढ़ी को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के संबंध में अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को खेल, शिक्षा, रचनात्मक गतिविधियों और सामाजिक कार्यों से जोड़कर नशे के विरुद्ध एक मजबूत जनजागरूकता अभियान चलाया जाना आवश्यक है।

बैठक के दौरान ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। सभी ने संकल्प लिया कि वे किसी भी प्रकार के नशीले अथवा मादक पदार्थ का किसी भी रूप में या किसी भी उद्देश्य से सेवन नहीं करेंगे तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे।

शपथ में अपने परिवार, मित्रों, रिश्तेदारों, पड़ोसियों एवं संपर्क में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने, स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त युवा शक्ति के निर्माण के लिए समर्पित रहने तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक नशा मुक्त जीवन का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

इस दौरान राहुल डबराल, अविनाश सिंह सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए युवा-युवतियां एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूकेपीएससी अपर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 29 नवंबर को जनपद में दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा, परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश आगामी 29 नवंबर, 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा (अपर पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में संबंधित अधिकारियों एवं आयोग के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टर अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने, परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने तथा परीक्षा के दौरान आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, परीक्षा के दौरान आवश्यक पुलिस बल की तैनाती तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही उड़नदस्तों को सक्रिय रखते हुए परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कड़ी नजर रखने को कहा। उन्होंने संबंधित विभागों को परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, विद्युत, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित अपर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 29 नवंबर को दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य अध्ययन (जीएस) तथा द्वितीय पाली में अपराह्न 2 बजे से शाम 4 बजे तक सामान्य अभिरुचि (एप्टीट्यूड) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 67 पदों पर चयन किया जाना है। बैठक में पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, अपर जिलाधिकारी कमलेश मेहता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल, मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर. मलेठा, जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली, तहसीलदार रुद्रप्रयाग जगदीश नेगी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं आयोग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।