*जिलाधिकारी  मयूर दीक्षित के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ निरंतर की जा रही है कार्यवाही*

*सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में  चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान*

*मनसा देवी मार्ग गली से हरकी पौड़ी तक सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध की गई कार्यवाही*

*जिला प्रशासन,नगर निगम, पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान*

*हरिद्वार ।कुंभ मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियों के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में मनसा देवी मार्ग गली से हरकी पौड़ी तक सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया गया।

जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य सड़क मार्ग को अतिक्रमण मुक्त बनाने के साथ ही आवागमन को सुचारु करना तथा कुंभ मेले के दृष्टिगत व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना है।

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी ने स्पष्ट किया कि प्रशासन द्वारा निर्धारित पीली पट्टी के बाहर यदि किसी भी प्रकार का फड़, ठेली अथवा अन्य सामान रखा जाता है, तो संबंधित सामान को जब्त करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी दुकानदारों एवं फड़-ठेली संचालकों से निर्धारित सीमा के भीतर ही अपना सामान रखने तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि शहर में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ निरंतर की जा रही है कार्यवाही

नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में चमगादड़ टापू क्षेत्रांतर्गत में आज दूसरे दिन भी अतिक्रमण के खिलाफ की जा रही है कार्यवाही तथा मौके से हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण

कावंड़ मेले को सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है अतिक्रमण हटाओ अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *