आज भारतीय जनता पार्टी महानगर अनुसूचित मोर्चा की ओर से कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष बलबीर सिंह घुनियाल ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कार्यक्रम किया और सभी को अवगत कराया की कांग्रेस पार्टी लगातार दलित विरोधी पार्टी रही है वह समय-समय पर दलित व्यक्तियों के बारे में विरोधाभास दर्शाती आई है आज भी कांग्रेस दलित नेता के प्रति विरोधाभास जाहिर कर रही है भारतीय जनता पार्टी व भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता दलित समाज के प्रति इस प्रकार की छोटी सोच की राजनीति को सहन नहीं करेगा हमारा समाज हमेशा वंचित रहा है शोषित रहा है जब आज भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के द्वारा हमारे समाज को सम्मान के साथ समाज में सम्मानित पदों के साथ सुशोभित किया जा रहा है तो आज यह कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए समाज को नीचे दिखाने का काम कर रही है।

पुतला दहन कार्यक्रम में महानगर अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष सुरेन्द्र देर भाजपा वरिष्ठ नेता रविंद्र कटारिया जयपाल बाल्मीकि विनोद मेहर दयाराम आदित्य विशाल कुमार दौलत राम राजाराम संयम कुमार जसपाल शर्मा मोतीराम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

