सेवा संकल्प अभियान एवं अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर भव्य समारोह,वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में मेयर ने की कई बड़ी घोषणाएं।

रुद्रपुर, अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर गुरुवार को नगर निगम सभागार रुद्रपुर में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।

कार्यक्रम में मेयर विकास शर्मा ने 80 वर्ष से अधिक आयु के 19 वृद्धजनों को माला,शॉल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इसके अतिरिक्त पी.सी.शर्मा और एस.के.नैय्यर द्वारा मेयर के साथ मिलकर 60 वर्ष से 80 वर्ष आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

मेयर ने घोषणा करते हुए कहा कि पुराने तहसील परिसर में खेल सामग्री,बेड,किचन,पानी और सोने की व्यवस्था से युक्त एक विशेष कक्ष का निर्माण किया जाएगा। तहसील परिषद के पीछे खाली पड़ी जमीन पर एक सुंदर पार्क विकसित किया जाएगा,जहां वरिष्ठ नागरिक टहल सकें, घूम सकें और अपने सुख-दुख साझा कर सकें। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए पृथक पर्ची की व्यवस्था करने, डॉक्टर को दिखाने के लिए विशेष सुविधा देने और गोल्डन कार्ड से जुड़ी तमाम असुविधाओं को दूर करने के लिए संबंधित विभागों को पत्र लिखा जाएगा। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों की सदैव मदद करने और उनका पूरी निष्ठा से साथ देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर डॉ.एल.एम.उप्रेती, पी.सी शर्मा, डॉ. अनीता उप्रेती और पंकज कांडपाल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *