रूद्रपुर  मा0 सांसद एवं पूर्व केन्द्री दर्जा मंत्री अजय भट्ट ने रूद्रपुर पहुंचकर इएसआईसी हाॅस्पिटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने ओपीडी, इमरजेन्सी, दवाई वितरण कक्ष आदि को देखा व मरीजो से वार्ता की। जिसपर मरीजो ने बताया कि पहले से काफी बेहतर अब उपचार व दवाईयां मिल रही है। इसके उपरांत उन्होने बैठक कर चिकित्सकों को निर्देश दिये कि हाॅस्पिटल में आने वाले मरीजो को उचित उपचार दिया जाये। उन्होने कहा कि जिन मरीजो का यहा उपचार सम्भव नही है उनको समय से हायर सेन्टर रेफर किया जाये ताकि समय से मरीज अपना अच्छे से ईलाज करा सकें। उन्होने कहा कि जिन-जिन डाॅक्टरों व उपकरणों की हाॅस्पिटल में कमी है, उसकी पूरी डिटेल बनाकर मुझे उलब्ध कराये ताकि भारत सरकार से डिमांड कर डाॅक्टरां की कमियों की पूर्ति करायी जा सकें। उन्होने दवाईयां आदि की उपलब्धता के बारे में पूरी जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश चिकित्सकों को दिये। उन्होने साफ-सफाई रखने के भी निर्देश दिये।
मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होने कहा कि इस चिकित्सालय में कुमांऊ क्षेत्र के लगभग 10 लाख से अधिक श्रमिकों व उनके परिजनों का ईलाज किया जा रहा है। उन्होने बताया कि 25 हजार तक प्रतिमाह लेने वाले दिव्यांग 21 हजार तक मानदेय लेने वाले श्रमिकों को का निःशुल्क ईलाज व दवाईयां दी जाती है। उन्होने बताया कि पूर्व की अपेक्षा अब चिकित्सालय में डाॅक्टरों पूर्ति हुई है। उन्होने बताया कि मेरी कोशिश है कि धीरे-धीरे सभी प्रकार के उपकरण व डाॅक्टरों की कमी पूरी हो सकें, इसके लिए भारत सरकार से वार्ता करूंगा। उन्होने बताया कि 100 वेड चिकित्सालय में स्वीकृत है वर्तमान में 68 वार्ड संचालित है। उन्होने बताया कि शीघ्र ही सभी 100 वेडो का संचालन कराया जायेगा।
इस दौरान क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा, सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा, प्रमुख अधीक्षक डाॅ0 विवेक राणा, डाॅ0 अतुल पाण्डे, डाॅ0 अतुल जोशी, डाॅ0 आलोक सिंह, डाॅ0 केदार सिंह, डाॅ0 भृगुराज सिंह सहित जनप्रतिनिधि आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *