प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का एक दिया’ कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद श्री अजय भट्ट

रुद्रपुर । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘आशीर्वाद का एक दिया’ कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद श्री अजय भट्ट ने अपने आवास पर परिवारजनों के साथ दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।

इसके पश्चात सांसद श्री अजय भट्ट भाजपा मुखानी मंडल द्वारा हल्द्वानी की नीलम कॉलोनी में आयोजित ‘आशीर्वाद का एक दिया’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

श्री भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के राष्ट्रसेवा एवं जनसेवा के समर्पित जीवन ने देश को विकास, आत्मविश्वास और नई दिशा प्रदान की है। ‘आशीर्वाद का एक दिया’ कार्यक्रम प्रधानमंत्री जी के प्रति देशवासियों के स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए हम सभी को सेवा और समर्पण की भावना के साथ कार्य करते रहना है।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह बिष्ट जी, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल मंडल अध्यक्ष श्री दीपू नेगी जी, जिला महामंत्री श्री रंजन बरगली जी, श्री मोहित कांडपाल जी, श्री श्याम साही जी, श्रीमती श्रुति तिवारी जी, मंडल अध्यक्ष श्रीमती गंगा साह जी, श्रीमती सुमित्रा प्रसाद जी, श्रीमती अलका जीना जी, श्रीमती कामायनी मिश्रा जी, श्री राजेश पंत जी, श्री त्रिलोक निकेतिया जी, श्री धीरज पांडे जी सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *