*कोतवाली रानीपुर*

*रानीपुर पुलिस एवं गौवंश स्क्वाड की संयुक्त छापेमारी*

*ग्राम सलेमपुर में गौकशी की सूचना पर छापेमारी कर 85 किलो गौ मांस व गौकशी के उपकरण बरामद*

*03 आरोपी मौके से फरार, तलाश में जुटी टीम*

पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत कोतवाली रानीपुर पुलिस टीम व उत्तराखण्ड गौवंश स्क्वाड, गढवाल परिक्षेत्र हरिद्वार की संयुक्त टीम ने आज दिनांक 10.09.2026 की प्रातः मुखबिर ने सूचना पर ग्राम सलेमपुर में आयशा कालोनी टावर के पास खाली प्लाट में गौकशी किए जाने की सूचना पर छापेमारी की। मौके से गौकशी कर रहे 03 आरोपी पुलिस टीमो को देखकर मौके से फरार हो गये । पुलिस ने मौके से कुल 85 किलो गौमांस व अवैध गौकशी के उपकरणो की बरामदगी की। पुलिस टीम फरार आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु प्रयास कर रही है। आरोपियो के विरूद्ध थाने पर मु0अ0सं0 312/26 धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गौ वंश संरक्षण अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया। 

*बरामदगी-* कुल 85 किलो गौ मांस, व अवैध पशु कटान के उपकरण

*पुलिस टीम-*

1- व0उ0नि0 नन्दकिशोर ग्वाडी

2- उ0नि0 पूजा पाण्डेय

3- का0 अमित राणा,

4- का0 बीरेन्द्र जोशी,

5- का0 सुरेन्द्र तोमर,

6- का0 कुँवर राणा,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *