वर्षा ऋतु में रवासन नदी के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत श्यामपुर पुलिस की पहल

ग्रामीणों को किया जागरूक, नदी किनारों पर लगाए चेतावनी बोर्ड

वर्षा ऋतु के दौरान रवासन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने एवं तेज बहाव की संभावनाओं को देखते हुए कोतवाली श्यामपुर पुलिस द्वारा चौकी लालढांग क्षेत्रान्तर्गत रवासन नदी के किनारे बसे ग्रामवासियों को जागरूक करते हुए आवश्यक सुरक्षा संबंधी अपील की गई।

पुलिस टीम द्वारा स्थानीय ग्रामवासियों से अपील की गई कि नदी का जलस्तर बढ़ने एवं तेज बहाव की स्थिति में अनावश्यक रूप से नदी की ओर न जाएं तथा किसी भी परिस्थिति में नदी पार करने अथवा नदी में प्रवेश करने का जोखिम न उठाएं।

सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामवासियों को आवश्यक कार्य से आवागमन हेतु ग्राम मीठीबेरी में निर्मित पुल का ही उपयोग करने के लिए प्रेरित एवं जागरूक किया गया।

नदी में प्रवेश न करने एवं सुरक्षित आवागमन के संबंध में चेतावनी साइन बोर्ड लगाए गए, ताकि स्थानीय नागरिकों एवं राहगीरों को संभावित खतरे के प्रति पूर्व से सचेत किया जा सके।

वर्षा ऋतु में नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। अतः सभी नागरिकों से अपील है कि स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नदी के किनारों एवं तेज बहाव वाले स्थानों पर जाने से बचें तथा सुरक्षित मार्गों एवं पुलों का ही उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *