जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के सफल क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई

जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य 99 प्रतिशत सफलतापूर्वक किया जा चुका है संपादित

हरिद्वार  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के सफल संचालन को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एनआईसी कक्ष में बैठक आयोजित की गई।      

बैठक में जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया है कि जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य 99 प्रतिशत सफलतापूर्वक संपादित किया जा चुका है।
उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सभी राजनीतिक दलों का पूर्ण सहयोग रहा है, जिसका परिणाम स्वरूप कि विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया है।
उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया है कि शेष कार्य को पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपादित कराया जायेगा।
बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा जिला प्रशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पारदर्शिता एवं निष्पक्षता का साथ संपादित कराया जा रहा है।
बैठक के दौरान विधायक पिरान कलियर फुरकान अहमद,भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा,कांग्रेस जिलाध्यक्ष रुड़की राजेंद्र चौधरी,अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ,मण्डल अध्यक्ष भाजपा बिंदर पाल,अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालेश्वर सिंह,कांग्रेस चंद्रपाल सिंह,कैलाश प्रधान सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *