सांसद अजय भट्ट ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं*
पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने संसदीय क्षेत्र सहित समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में सांसद अजय भट्ट ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास, स्नेह, समर्पण और सुरक्षा के संकल्प का पावन पर्व है। यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं पारिवारिक परंपराओं का प्रतीक होने के साथ-साथ नारी सम्मान और सामाजिक सद्भाव की भावना को भी मजबूत करता है।

उन्होंने देश एवं प्रदेशवासियों से रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने का आह्वान किया। सांसद ने सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *