मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ

देहरादून में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्थापित स्टॉलों के शुभारंभ, अवलोकन एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम्य विकास मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी रुद्रप्रयाग से ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद रुद्रप्रयाग के जवाड़ी गांव स्थित हिमात्री स्वयं सहायता समूह से जुड़ी गुड्डी देवी से ऑनलाइन संवाद किया। मुख्यमंत्री ने समूह द्वारा तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पादों की जानकारी लेते हुए महिलाओं के स्वरोजगार और आजीविका के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *