हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 को सकुशल एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में जिला सूचना विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मेले के दौरान प्रशासनिक गतिविधियों, व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं से जुड़ी सूचनाओं को मीडिया तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा बेहतर कवरेज के लिए जिला सूचना अधिकारी रतिलाल शाह को सम्मानित किया गया। गंगा सभा एवं महंत रविंद्र पुरी जी महाराज द्वारा रतिलाल शाह को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि कांवड़ मेले जैसे बड़े धार्मिक आयोजन में प्रशासन, पुलिस, मीडिया और सूचना विभाग के बीच बेहतर समन्वय बेहद जरूरी होता है।कांवड़ मेले के दौरान जिला सूचना अधिकारी रतिलाल शाह ने प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करते हुए मेले से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां मीडिया तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से प्रशासन की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधों और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी आमजन तक पहुंचती रही।गंगा सभा एवं महंत रविंद्र पुरी जी महाराज ने कहा कि कांवड़ मेला शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न होना सभी विभागों एवं संबंधित संस्थाओं के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने जिला सूचना अधिकारी रतिलाल शाह के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभाई।सम्मान मिलने पर रतिलाल शाह ने गंगा सभा एवं महंत रविंद्र पुरी जी महाराज का आभार व्यक्त किया और कहा कि कांवड़ मेले को सफल बनाने में प्रशासन, पुलिस, संत समाज, धार्मिक संस्थाओं, मीडिया एवं आमजन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *