हरिद्वार । प्रशान्त कुमार, सहायक श्रम आयुक्त, हरिद्वार, ने अवगत कराया है कि उनके द्वारा एवं श्रीमती मीनाक्षी भट्ट तथा अनिल कुमार पुरोहित, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, हरिद्वार द्वारा सिडकुल हरिद्वार स्थित एक कंपनी में श्रमिकों के साथ कम्पनी की कैन्टीन में भोजन किया गया साथ ही श्रमिको के साथ भोजन के दौरान श्रमिक समस्याओं के संबन्ध में सवांद भी किया गया तथा भोजन की गुणवत्ता का भी जायजा लिया गया। सहायक श्रम आयुक्त, ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी, हरिद्वार एवं श्रम आयुक्त तथा उप श्रम आयुक्त, हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में श्रमिकों के साथ भोजन किया गया तथा श्रमिक समस्याओ के संबन्ध में चर्चा एवं संवाद किया गया तथा भविष्य में चरणबद्ध तरीके से सिडकुल स्थित विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में आकस्मिक रूप से श्रमिकों के साथ कैन्टीन में भोजन तथा संवाद कर श्रमिक समस्याओं के संबन्ध में चर्चा की जायेगी व उनका समाधान किया जायेगा तथा भोजन की गुणवत्ता भी देखी जायेगी। साथ ही सभी श्रमिक भाईयों एवं बहनों से पुनः यह अपील की गई है, कि किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि किसी प्रकार की कोई समस्या वेतन, आदि के संबन्ध में हो तो उसको लिखित रूप में श्रम कार्यालय रोशनाबाद में प्रस्तुत करें। वर्तमान में सिडकुल हरिद्वार क्षेत्र में औद्योगिक शान्ति बहाल है एवं समस्त औद्योगिक प्रतिष्ठानों में उत्पादन कार्य सुचारू रूप से गतिमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *