टिहरी गढ़वाल,  पौराणिक एवं सांस्कृतिक विकास मेले में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई

जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रांतर्गत विकासखंड जाखनीधार की ग्राम पंचायत तुनियार स्थित श्री गल्लेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित पौराणिक, सांस्कृतिक एवं विकास मेले में आज विधायक प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी, अध्यक्ष जिला पंचायत इशिता सजवाण, उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला एवं मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से आमजन को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वरोजगार कार्यक्रमों, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। सूचना विभाग टिहरी द्वारा इस अवसर पर सरकार की योजनाओं का प्रचार साहित्य आमजन को वितरण किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी वरुणा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाया जाए तथा मेले के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।

मेले में स्थानीय जनता, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *