*वन स्टॉप सेंटर की सजगता से बची महिला की जान*

अपनी पारिवारिक परिस्थितियों एवं शारीरिक अस्वस्थता से परेशान होकर एक महिला जान देने के लिए वन स्टॉप सेंटर के नीचे अलकनंदा नदी किनारे घूम रही थी। संदेह होने पर सेंटर के कार्मिकों द्वारा केंद्र प्रशासक रंजना गैरोला भट्ट को सूचना प्रदान की गई तो उन्होंने तत्काल अपने कार्मिकों को उक्त महिला को सुरक्षित अपने विश्वास में लेकर पूछताछ करने तथा पुलिस को सूचित करने का निर्देश दिया।
महिला से बातचीत करने पर पता चला कि वह जखोली ब्लॉक के दूरस्थ गांव की निवासी है तथा अपने पारिवारिक एवं शारीरिक स्थिति से परेशान होकर आत्महत्या के उद्देश्य से नदी के किनारे गई थी। सेंटर में लाकर उक्त महिला की काउंसलिंग की गई तथा उसके बाद केंद्र प्रशासक द्वारा थानाध्यक्ष से वार्ता कर आवश्यक सुरक्षा मानदंडों के साथ महिला को पुलिस एवं वन स्टॉप सेंटर के कार्मिकों की अभिरक्षा में सुरक्षित उसके घर भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed