ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद कॉलेज में बीएएमएस के छात्र की मौत के बाद बवाल, गेट पर तालाबंदी

हरिद्वार। ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद कॉलेज में सीएएमएस के छात्र यशपाल की मौत ने हंगामा मचा दिया। 12 फरवरी को छात्र ने गंग नहर में कूदकर कथित आत्महत्या की। आज 14 फरवरी को बहादराबाद के पथरी पावर हाउस के पास उनका शव मिला। साथ ही पुलिस को सुसाइड नोट मिला। जिसमें छात्र ने प्रशासन पर परीक्षा में बार-बार देरी अनियमित का शेड्यूल व्यवस्था और छात्रों की अपेक्षाओं के गंभीर आरोप लगाए। छात्राओं का कहना है की परीक्षा का कोई निश्चित समय नहीं है बैक पेपर वाले छात्रों को डेढ़ साल बाद परीक्षा दिलाई जाती है। जिससे छात्रों पर दोहरी परीक्षा का दबाव पड़ता है और मानसिक तानव बढ़ जाता है। शव मिलने के बाद बीएएसएस के विभिन्न छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया कॉलेज के मुख्यद्वार पर तालाबंदी की और ओपीडी भी बंद करा दी। इसमें अन्य कॉलेजों के छात्र भी शामिल हुए। उन्होंने इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की। प्राचार्य डॉक्टर अनूप कुमार ने परीक्षा दबाव का जिक्र किया और उच्चाधिकारियों को सूचित करने की बात कही। छात्रों ने डीएम और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *