रुड़की। मदर्स डे के अवसर पर शनिवार को किड्स प्लेनेट स्कूल रुड़की में जो कि चाव मंडी में स्थित है, में कार्ड बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर सभी बच्चों ने सुंदर-सुंदर कार्ड बनाए एवं प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अन्वय गुप्ता, द्वितीय स्थान पर कबीर एवं सांझ त्यागी संयुक्त रूप से आए, तृतीय स्थान पर ऋषभ जुल्का एवं परिणीका संयुक्त रूप से आए।

इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती पूजा नंदा ने मेडल पहनाकर एवं प्रमाण पत्र देकर सभी को सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि सभी बच्चों को अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए। मां का स्थान इस दुनिया में सर्वोपरि है।

प्रतियोगिता में भाग लेने वालों में जिया, अनुषा, अगमय, नेहा, नंदिनी, आदविक धीमान, उज्जवल, वंश, शौर्य, धानी, रक्षित, विराज, देव, कुंज, विवान सैनी, राघव, आद्य, नित्या, नव्यता, कृतिका, कृष्णा, पार्थ, वरदान, नायरा गुप्ता आदि रहे। इस अवसर पर अध्यापिका अनुपम, चंचल, निशा, लक्ष्मी आदि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूकेपीएससी अपर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 29 नवंबर को जनपद में दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा, परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश आगामी 29 नवंबर, 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा (अपर पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में संबंधित अधिकारियों एवं आयोग के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टर अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने, परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने तथा परीक्षा के दौरान आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, परीक्षा के दौरान आवश्यक पुलिस बल की तैनाती तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही उड़नदस्तों को सक्रिय रखते हुए परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कड़ी नजर रखने को कहा। उन्होंने संबंधित विभागों को परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, विद्युत, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित अपर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 29 नवंबर को दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य अध्ययन (जीएस) तथा द्वितीय पाली में अपराह्न 2 बजे से शाम 4 बजे तक सामान्य अभिरुचि (एप्टीट्यूड) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 67 पदों पर चयन किया जाना है। बैठक में पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, अपर जिलाधिकारी कमलेश मेहता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल, मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर. मलेठा, जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली, तहसीलदार रुद्रप्रयाग जगदीश नेगी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं आयोग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।