हरिद्वार। श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष डा.धर्मेंद्र कुमार ने संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश पदाधिकारियों व छह जिलों के जिलाध्यक्ष व महामंत्री पदों पर पदाधिकारियों की घोषणा की। शुक्रवार को प्रैस क्लब में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारती और राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल की उपस्थिति में पत्रकारों से वार्ता करते हुए डा.धर्मेनद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश और जिलों में शेष पदों पर पदाधिकारियों की घोषणा जल्द की जाएगी। डा.धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि संगठन समाज में असहाय महसूस कर रहे लोगों तक जाएगा। संत शिरोमणी गुरू रविदास महाराज की पवित्र वाणी के माध्यम से जातिगत दुर्भावना को दूर करना। समाज में समरसता फैलाने का कार्य किया जाएगा। कहा कि तेजी से हो रहे धर्म परिवर्तन पर पूर्ण रूप से रोक लगाने का काम भी श्री गुरु रविदास विश्वमहापीठ करेगी। उन्होंने कहा कि कहा कि महापीठ रविदासिया समाज को एक साथ लेकर चलेगी। समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने पर बल देगी। उन्होंने समाज को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि आगामी 4 दिसम्बर को बहादराबाद में दिव्य और भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में महापीठ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम और राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत कुमार भी मौजूद रहेंगे।
इस दोरान राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारती, राजेश कुमार गौतम, प्रवीण कुमार, सत्यपाल सिंह, किशोर पाल, रोहित कुमार, सतीश कुमार, अरविंद कर्णवाल, महात्मा मेहरचंद दास आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed