नारसन। नारसन बॉर्डर पर बनी राज्य कर जांच चौकी का वित्त मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने औचक निरीक्षण किया। मौके पर कई खामियां पाई गई, जिसका उन्होंने राज्य कर के शीर्ष अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
वित्त मंत्री श्री अग्रवाल नारसन बॉर्डर पर बनी राज्यकर जांच चौकी पहुंचे। यहां सेल टैक्स ऑफिसर जगदीश जोशी कार्यरत मिले, जिस पर वित्त मंत्री ने चौकी की व्यवस्था और कार्यप्रणाली को लेकर जानकारी मांगी, जिस पर श्री जोशी द्वारा बताया गया कि यहां पर स्टाफ़ की संख्या बहुत कम है, जिस पर वित्त मंत्री ने नाराजगी व्यक्त की।

श्री अग्रवाल ने इसके बाद पिछले एक दिन की चौकी के द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी, जिस पर उपस्थित अधिकारी द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। साथ ही कई फाइलें व्यवस्थित तरीके से देखने को नहीं मिली। श्री अग्रवाल ने निरीक्षण करते हुए पाया कि कर्मचारियों की संख्या न होने के कारण साफ सफाई की व्यवस्था भी ठीक नहीं है।

श्री अग्रवाल ने नाराजगी जताते हुए मौके से ही कमिश्नर सेल टैक्स इकबाल अहमद से फोन पर वार्ता की। श्री अग्रवाल ने उन्हें निर्देश देते हुए कहा कि नारसन बॉर्डर उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश का काफी अहम बॉर्डर है। यहां कर्मचारी की संख्या बढ़ाई जाए। साफ सफाई का विशेष ध्यान देते हुए प्रत्येक फाइल को सुव्यवस्थित तरीके से रखा जाए।
श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश का राजस्व बढ़ाने में राज्यकर की अहम भूमिका है। यह सुनिश्चित किया जाए कि राजस्व वृद्धि में प्रत्येक कर्मचारी द्वारा ईमानदारी से कार्य किया जाएl
श्री अग्रवाल ने कमिश्नर सेल टैक्स को सघन अभियान चलाकर राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि भविष्य में वे कभी भी औचक निरीक्षण कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूकेपीएससी अपर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 29 नवंबर को जनपद में दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा, परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश आगामी 29 नवंबर, 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा (अपर पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में संबंधित अधिकारियों एवं आयोग के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टर अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने, परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने तथा परीक्षा के दौरान आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, परीक्षा के दौरान आवश्यक पुलिस बल की तैनाती तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही उड़नदस्तों को सक्रिय रखते हुए परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कड़ी नजर रखने को कहा। उन्होंने संबंधित विभागों को परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, विद्युत, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित अपर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 29 नवंबर को दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य अध्ययन (जीएस) तथा द्वितीय पाली में अपराह्न 2 बजे से शाम 4 बजे तक सामान्य अभिरुचि (एप्टीट्यूड) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 67 पदों पर चयन किया जाना है। बैठक में पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, अपर जिलाधिकारी कमलेश मेहता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल, मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर. मलेठा, जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली, तहसीलदार रुद्रप्रयाग जगदीश नेगी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं आयोग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।