*जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 713 लोगों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित*

*जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 163 लोगों को विभिन्न विभागों के माध्यम से जारी किए गए प्रमाण पत्र*

*जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 1950 क्षेत्रीय जनता ने किया प्रतिभाग*

*जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई 56 शिकायतें*

*जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 24 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण*

*विकासखंड बहादराबाद के न्याय पंचायत जमालपुर कलां के सामुदायिक केंद्र पंचायत में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया*       

हरिद्वार ।  उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति (राज्यमंत्री स्तर)देशराज कर्णवाल की अध्यक्षता में विकासखंड बहादराबाद के न्याय पंचायत जमालपुर कलां के सामुदायिक केंद्र पंचायत में जन-जन की सरकार, जन-जन द्वार बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनों से 713 क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से 163 लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किए गए,इस शिविर में 1950 लोगों द्वारा किया गया प्रतिभाग ।

आयोजित शिविर में क्षेत्रवासियों ने विभिन्न विभागों से संबंधित 56 समस्याएं दर्ज कराई गई, जिसमें 24 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया,शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष, (राज्यमंत्री स्तर) समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति देशराज कर्णवाल जी ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी न्याय पंचायतों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत सैकड़ों क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया। शिविर के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा कुल 56 समस्याएं दर्ज कराई गईं। पानी की टंकी,आधार कार्ड, राशन कार्ड, सड़क,वृद्धावस्था पेंशन, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, किसान सम्मान निधि,भूमि विवाद, अतिक्रमण, विद्युत विभाग के बिल, जलभराव,चकरोड़,साफ-सफाई तथा राजस्व भूमि से संबंधित समस्याएं प्रमुख रहीं।

इनमें से लगभग 24 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा किया गया, जबकि शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु उन्हें संबंधित विभागों एवं शासन को अग्रसारित किया गया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने अपने संबोधन में कहा कि पूरे प्रदेश की हर विकास खंड में जन-जन की सरकार जन-जन के बहुद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे है इन शिविरों में आमजन की समस्याओं का निराकरण उन्हीं के द्वार पर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रयासों से ही इस शिविर के माध्यम से दूर दराज की जनता को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मिला रहा है।

राज्य मंत्री एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री/भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का भी निरीक्षण किया।

शिविर में भाजपा उपाध्यक्ष आशु चौधरी सहित क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानगण, पंचायत सदस्यगण, अधिकारी व कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *